Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने क्लोजिंग सेरेमनी में भारत का नेतृत्व किया। एशियन गेम्स 2026 जापान के नागोया शहर में आयोजित होगा।
हांगझोऊ। एशियाड 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी आज यानी 8 अक्टूबर को हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में हुई। चीन के हांगझोऊ शहर में हुए एशियन गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। 19वें एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया।
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने क्लोजिंग सेरेमनी में भारत का नेतृत्व किया। एशियन गेम्स 2026 जापान के नागोया शहर में आयोजित होगा।
एशियाड खेलने गए भारत के 653 प्लेयर्स ने 107 मेडल जीते। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल रहे। 72 साल के एशियन गेम्स इतिहास में भारत का यह बेस्ट प्रदर्शन भी रहा। देश को 2018 के पिछले एशियाड में 70 मेडल मिले थे, इस बार खिलाडिय़ों ने 37 और मेडल जीतकर अपना रिकॉर्ड बेहतर किया।
भारत ने 37 साल बाद मेडल टैली के टॉप-5 पोजिशन में भी फिनिश किया और चीन, जापान, साउथ कोरिया के बाद चौथे स्थान पर रहा।
1951 के दौरान नई दिल्ली में पहली बार एशियाड हुए थे, तब हमने 15 गोल्ड जीतकर मेडल टैली में सेकेंड रैंक हासिल की थी। 15 गोल्ड के इस रिकॉर्ड को तोडऩे के लिए देश को 68 साल का समय लग गया, जब 2018 में हमने 16 गोल्ड मेडल जीते। लेकिन अब 5 साल में ही इस रिकॉर्ड खिलाडिय़ों ने सुधार कर 28 गोल्ड मेडल तक पहुंचा दिया।